UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में जूनियर एनालिस्ट के 417 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर एनालिस्ट (फूड) पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट (फूड) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई निर्धारित की गई है।

UPSSSC Recruitment 2024

UPSSSC Recruitment 2024

UPSSSC Junior Analyst Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर एनालिस्ट के कुल 417 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 168 पद, ईडब्ल्यूएस के 41 पद, ओबीसी के 114 पद, एससी के 87 पद और एसटी के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये से 112400 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।

End of Feed