UPSSSC PET Result 2022: प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का परिणाम upsssc.gov.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 12, 2023, 01:40 PM IST

UPSSSC PET Result 2022-2023:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आज यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2022 जारी कर सकता है। एक बार घोषित होने पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा परिणाम यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार यहां से अपडेट देखें।

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission UPSSSC PET Result 2022 आज शाम 3 से 5 बजे के बीच जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी एसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर से परिणाम देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट जारी होने की संभावना इसलिए है क्योंकि संशोधित आंसर की 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद से लगातार रिजल्ट जारी होने की संभावना बनी हुई है।

upsssc pet result 2022-2023

UPSSSC PET Result 2022

संशोधित आंसर की से पहले अनंतिम उत्तर कुंजी 13 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 22 दिसंबर, 2022 तक आपत्ति करने का मौका दिया गया था, इसके बाद उठाई गई आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया गया और संशोधित आंसर की जारी कर दी गई।

End of Feed