UPSC CSE 2023, UPSC CSE Application 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UPSC CSE 2023
UPSC CSE Prelims 2023: कब होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims2023) का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Main 2023) में बैठने के योग्य माने जाएंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक इंटरव्यू की तारीख का ऐलान नहीं किया है।
UPSC CSE 2023 Eligibility:क्या होनी चाहिए योग्यता
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 32 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for UPSC CSE Prelims 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Online application for various examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
UPSC CSE 2023: कब तक दे सकेंगे एग्जाम
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 6 बार, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी 9 बार और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी अधिकतम उम्र तक शामिल हो सकते हैं। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
