UPPSC Staff Nurse Recruitment 2024: स्टाफ नर्स मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां करें अप्लाई

UP Staff Nurse Mains Exam 2024: उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 142,400 रुपये तक हो सकती है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।

UPPSC Staff Nurse Mains Exam 2024: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टाफ नर्स भर्ती मेन्स परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टाफ नर्स भर्ती मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।

UP Staff Nurse Vacancy

UP स्टाफ नर्स मेन्स के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश पीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2240 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 29 सितंबर 2023 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स का रिजल्ट 20 फरवरी 2024 को जारी हुआ है। अब मेन्स में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अप्लाई करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed