UPPSC RO ARO Exam 2024 Date: घोषित हुई यूपीपीएससी RO व ARO एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

UPPSC RO ARO Re Exam 2024, UPPSC RO ARO Exam 2024 Date: यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को किया गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की वजह से बाद में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद अधिकारियों को 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे।

UPPSC RO ARO Re Exam 2024, UPPSC RO ARO Exam 2024 Date: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एग्जाम की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 (UPPSC Exam Calendar 2024) डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Exam 2024

UPPSC RO ARO Exam 2024

UPPSC RO ARO Re Exam 2024: दिसंबर में होगी परीक्षा

यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत दो पेपर होंगे। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और दूसरे पेपर में जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

End of Feed