UPPSC Medical Officer Recruitment 2024: मेडिकल ऑफिसर के पद पर 2500 से ज्यादा वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

UP Medical Officer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से मेडिकल ऑफिसर एलोपैथी के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2535 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upssc.up.nic.in पर जाना होगा।

UP Medical Officer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में मेडिकल ऑफिसर के पद पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से इस संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होंगी।

Medical Officer Jobs

यूपी में मेडिकल ऑफिसर की वैकेंसी

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2024 शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 23 अप्रैल 2024 तक फॉर्म करेक्शन कर सकते हैं। आवेदन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed