UP Police Recruitment 2023, UP Police Constable Notification 2023: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UP Police Constable Recruitment 2023
UP Police Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन
यूपी सरकार के मिशन रोजगार के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से 21 जून 2023 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई थी। जिसके बाद से अभ्यर्थी बेसब्री से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होना का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
UP Police Constable Notification 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नयूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for UP Police Constable Recruitment 2023
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
UP Police Constable Exam 2023: ऐसे होगा चयन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
