UP Police Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (UP Police Constable Notification 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
UP Police Constable Recruitment 2023
UP Police Constable Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
UP Police Constable Exam 2023: हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी। हाइब्रिड मोड में प्रश्न पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं, अभ्यर्थियों को सवाल के जवाब ऑफलाइन यानी कांपी पर लिखने होंगे। बोर्ड ने यह फैसना धांधली से बचने के लिए लिया है। दरअसल, ऑनलाइन प्रश्न पत्र उपलब्ध होने से पेपर लीक होने की आशंका नहीं होती है।
UP Police Constable Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु 18 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
UP Police Constable Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपेडट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
