UP Police Constable Exam City Slip 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, यहां करें डाउनलोड

UP Police Constable Exam City Slip 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पदोन्नति बोर्ड आज यानी 16 अगस्त 2024 को कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने (UP Police Constable Exam City Slip) वाला है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam City Slip 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Constable Exam City Slip) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पदोन्नति बोर्ड आज यानी 16 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे तक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने (UP Police Constable City Slip) वाला है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP Police Constable Exam City Slip 2024

UP Police Constable Exam City Slip 2024: यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप

UP Police Constable Exam Date: कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 अगस्त, 24, 25, 30 औऱ 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर निर्धारित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित हैं। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Exam City Slip 2024 Download

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable Exam City Slip 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम सिटी स्लीप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर लें।

UP Police Constable City Intimation: 60 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 60,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 24102 पद, अनूसूचित जाति (SC) के लिए 12,650 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1204 पद शामिल हैं।

End of Feed