कैंसर से मां का हुआ निधन, पिता को मार गया लकवा..., कठिन परिस्थितियों के बावजूद DSP बना बेटा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 11, 2023, 03:08 PM IST

UPPCS Arvind Sonkar Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीसीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है जबकि मऊ के रहने वाले अरविंद सोनकर ने 86वां स्थान पाया है। अरविंद सोनकर के संघर्ष की कहानी आपको भावुक कर देगी।

UP PCS Result Arvind Sonkar Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीसीएस परीक्षा का रिजल्ट (UP PCS Result) जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आगरा के एत्मादपुर तहसील की रहने वाली दिव्या सिकरवार (Divya Sikarwar) ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे और तीसरे स्थान पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह रही हैं। इस परीक्षा में मऊ के रहने वाले अरविंद सोनकर ने 86वां स्थान पाया है। अरविंद सोनकर के संघर्ष की कहानी आपको भावुक कर देगी। गुदड़ी के लाल अरविंद ने वो कर दिखाया है जो लाखों लोगों का सपना होता है।

कैंसर से मां का हुआ निधन, पिता को मार गया लकवा..., कठिन परिस्थितियों के बावजूद DSP बना बेटा

पहले प्रयास में मिली सफलता

अरविंद मऊ जनपद के परहदां ब्लॉक के गांव नसोपुर के रहने वाले हैं। प्राथमिक शिक्षा के समय से ही अधिकारी बनने का सपना देखने वाले अरविंद का चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। अरविंद ने शहर के रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2019 में बीए और 2021 में एमए किया है। इसके बाद वह पीसीएस की तैयारी में लग गए और पहले ही प्रयास में सफल होकर दिखाया है।

End of Feed