SSC MTS Notification 2024: एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन कब होगा जारी, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

SSC MTS Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ एग्जाम का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

SSC MTS Notification 2024, SSC MTS Exam 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ एग्जाम का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही एसएससी की ओर से आवेदन की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी। फिर योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Notification 2024

SSC MTS Notification 2024

SSC MTS Notification 2024 Date: कब आएगा नोटिफिकेशन

एसएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) और हवलदार भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 7 मई को जारी किया जाना था लेकिन किसी कारणवश अभी तक नहीं जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग अब जून के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed