SSC CGL Notification: आने वाला है एसएससी सीजीएल का नोटिफिकेशन, ssc.nic.in पर इस दिन होगा जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 31, 2023, 09:06 AM IST

SSC CGL Notification 2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को चेक करते रहें और नोटिफिकेशन में आधिकारिक अपडेट देखते रहें।

SSC CGL Notification 2023 Release Date: कर्मचारी चयन आयोग 1 अप्रैल 2023 को एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन को जारी करेगा। जो उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एसएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 1 मई 2023 तक है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी।

SSC CGL Exam 2023 notification

SSC CGL परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन

एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में टियर 1 परीक्षा और उसके बाद टियर 2 परीक्षा शामिल है। वे उम्मीदवार जो टियर 1 परीक्षा पास करते हैं, वे टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। उसी के लिए डेट्स जारी होने पर विस्तृत नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

End of Feed