SSC CGL Tier 1 Exam Date 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL 2024 Tier 1 एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई है। इस साल सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार SSC CGL 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 7 दिन पहले जारी होगा।
SSC CGL परीक्षा की तारीख घोषित
SSC CGL 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब कमर कस लें। सितंबर माह में ही SSC CGL के टियर 1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
SSC CGL Exam Schedule: कब से होगी परीक्षा?
एसएससी सीजीएल परीक्षा 9 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 26 सितंबर 2024 तक चलेंगी। टियर 1 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) होती है। इसमें जनरल इंटेलीजेंस, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और लॉजिकल रिजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं।
SSC CGL Exam 2024 Tier 1 Date Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
SSC CGL 2024 वैकेंसी डिटेल्स
SSC CGL भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप बी और सी पदों को भरा जाता है। इसमें असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं।
इस साल सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक की होती है। Intelligence Bureau, रेलवे मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और सेंट्रल सेक्रेट्रिएट सर्विस जैसे विभागों में भर्तियां होती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
