SSC CGL Answer Key 2024: कब आएगी एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर-की, ssc.gov.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

SSC CGL Answer Key 2024 Release Date: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ssc.gov.in पर जल्द जारी की जाएगी।

SSC CGL Answer Key 2024 Release Date: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा की आंसर-की (SSC CGL Tier 1 Answer Key 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Answer Key 2024

SSC CGL Answer Key 2024

SSC CGL Answer Key 2024 Link: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक किया गया। इस परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया गया। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की होगी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से एसएससी सीजीएल आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed