Supreme Court of India Recruitment 2025: भारतीय सर्वोच्च न्यायालय (एससीआई) ने लॉ क्लर्क सह रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। अगर आप भी SCI Recruitment 2025 की तलाश में थे, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।(SCI Recruitment 2025 Notification) पंजीकरण प्रक्रिया 14 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली है और 7 फरवरी, 2025 को बंद होगी।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया भर्ती 2025
यह भर्ती अभियान लॉ ग्रेजुएट्स् को legal research and analysis में न्यायपालिका की सहायता करके अनुभव प्राप्त करने का अवसर देगा। देखें विवरण
SCI Recruitment 2025 Imp Dates, जरूरी तिथियां
| आवेदन के लिए प्रारंभिक तिथि | 14 जनवरी, 2025 |
| आवेदन के लिए अंतिम तिथि | 7 फरवरी, 2025 |
| लिखित परीक्षा तिथि | 09 मार्च, 2025 |
SCI Recruitment 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड
आवेदकों के पास अधिवक्ता के रूप में नामांकन के लिए भारतीय कानून के तहत स्थापित और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि में स्नातक की डिग्री (विधि में एकीकृत डिग्री पाठ्यक्रम सहित) होनी चाहिए।
SCI Recruitment 2025 Additional Skills: अतिरिक्त कौशल
उम्मीदवारों के पास शोध और विश्लेषणात्मक कौशल, लेखन क्षमता और कंप्यूटर सिस्टम का ज्ञान होना चाहिए। ई-एससीआर, मनुपात्रा, एससीसी ऑनलाइन, लेक्सिसनेक्सिस और वेस्टलॉ जैसे ऑनलाइन कानूनी शोध उपकरणों से परिचित होना भी आवश्यक है।
SCI Recruitment 2025 Age: आयु सीमा
आवेदक की आयु 2 फरवरी, 2025 तक 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
SCI Recruitment 2025 How to Apply: आवेदन कैसे करें
भारत के सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं। 14 जनवरी को आवेदन का पूरा तरीका बता दिया जाएगा।
SCI Recruitment 2025 Selection: चयन प्रक्रिया
भाग I: Legal knowledge and comprehension skills वाली MCQ परीक्षा
भाग II: Analytical and writing skills का मूल्यांकन करने के लिए subjective परीक्षा
भाग III: साक्षात्कार।
लिखित परीक्षा (भाग I और II) भारत के 23 शहरों में एक ही दिन आयोजित की जाएगी।
SCI Recruitment 2025 Fee: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 500 रुपये (बैंक शुल्क अलग से) का आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना चाहिए। ऑफलाइन या डाक से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
