SBI Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए गोल्डन चांस है। बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (SBI Recruitment 2024) किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसबीआई के ब्रांचों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SBI SCO Vacancy 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 24 सितंबर को लिंक एक्टिव किया (SBI SCO Bharti) गया था।
SBI Recruitment 2024: एसबीआई एससीओ के पदों पर निकली वैकेंसी
BI SCO Recruitment 2024: इन पदों पर की जाएगी भर्ती
- डिप्टी वइस प्रेसिडेंट - 03
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट - 30
- सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - 25
- कुल - 58
SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई एससीओ के लिए क्वालिफिकेशन
एसबीआई के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी B.E/B.Tech/BCA/BBA/MCA/M.Tech/MSC या M.E की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 साल का अनुभव होना जरूरी है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40-45 वर्ष है।SBI SCO Recruitment 2024 Apply Online
- SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर आ जाएगा।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
