SBI CBO भर्ती एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, चेक करें कॉल लेटर डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 3, 2023, 01:45 PM IST

SBI CBO 2022 इंटरव्यू एडमिट कार्ड आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर मेन्स परीक्षा पास की है, वे इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र होने वाले हैं। एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड के स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक यहां पर चेक कर सकते हैं।

SBI CBO 2023 Admit Card: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर, सीबीओ इंटरव्यू राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हाल में SBI ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था और केवल वह लोग इंटरव्यू में शामिल होने के पात्र हैं जिन्होंने परीक्षा पास की है। इस भर्ती अभियान की मदद से एसबीआई का उद्देश्य सर्किल आधारित अधिकारी, सीबीओ पदों के लिए उम्मीदवार चयनित किया जाना है। इंटरव्यू राउंड के लिए कॉल लेटर 1 फरवरी को आएगा और इसके डाउनलोड की समय सीमा 17 फरवरी, 2023 को खत्म होगी।

SBI CBO Admit Card 2023

SBI CBO प्रवेश पत्र 2023

कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि के रूप में रजिस्ट्रेशन संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। मुख्य परीक्षा पास करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है। न्यूनतम योग्यता अंक बैंक की ओर से तय किए जाएंगे।

End of Feed