Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार जल्द ही पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ दूसरे सात विभागों के लिए करीब पांच हजार नए पद सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इस प्रस्ताव के बाद बिहार में सरकारी नौकरी की बहार आएगी। यह फैसला मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
Nitish Kumar, CM, Bihar
बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव स्वीकृति दी गई। आज की बैठक में कुल 47 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बैठक में बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं मेंटेनेंस नीति 2025 को भी स्वीकृति दी गई। इसी बैठक में पांच हजार नए पद सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
4863 पदों पर जल्द नियुक्यिां
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि आज की बैठक में जिन 4863 पद सूजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है उनमें अकेले बिहार शिक्षा प्रशासन संवर्ग नियमावली-2025 के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद एवं शिक्षा विकास पदाधिकारी 568 पद कुल 1503 नए पद सृजित किए गए हैं।
किस विभाग में कितने पद
- शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम में 818 पद
- बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् में 63 पद
- भू-संपदा पदाधिकारी के दो और सहायक भू-संपदा अधिकारी के 38 पद
- समाज कल्याण विभाग में संरक्षण पदाधिकारी के 390 पद
- सात आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के लिए 1350 पद सृजित
- सात आयोजना क्षेत्र प्राधिकार (बोधगया, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, आरा, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा) के कार्यालय संचालन के लिए 1350 पद
- बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ के लिए 653 पद
- बीपीएससी के अधीन आशुलिपिक के 15 (पंद्रह) पद
- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए पांच नए प्रशाखाओं का सृजन
- बिहार सचिवालय सेवा के अवर सचिव के एक पद
- प्रशाखा पदाधिकारी के पांच पद
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 22 पद
- वहीं, पथ निर्माण विभाग में भू-संपदा अफसर का एक पद
- राज्यपाल सचिवालय के लिए चालक के दो पद
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि आज की बैठक में जिन 4863 पद सूजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
