ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ई-टेंडरिंग प्रोफेशनल, फाइनेंस फैसिलिटेशन प्रोफेशनल और ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 मार्च है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 28 खाली पदों को भरेगा।
BECIL सरकारी नौकरी 2023
ऑफिस अटेंडेंट:
योग्यता - न्यूनतम 10वीं पास. कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार को वरीयता।
वेतनमान - 18,499/- रुपये
ई - टेंडरिंग प्रोफेशनल:
योग्यता - बीई / बीटेक या ईटेंडरिंग, जीईएम और संबंधित इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के ज्ञान के साथ एमबीए।
वेतन - 50 हजार रुपये
फाइनेंस फेसिलिटेशन प्रोफेशनल:
योग्यता - एमएसएमई क्षेत्र के लिए बैंकों के ज्ञान के साथ एमबीए / आईसीडब्ल्यूए / बीकॉम.
वेतन - 50 हजार रुपये
बेसिल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन: बेसिल की भर्ती को लेकर उम्मीदवारों को वेबसाइट becilregistration.in या फिर becil.com के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके अलाव वैकेंसी से जुड़े अपडेट के लिए आगे भी इन आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें और इनको चेक करते रहें।
