RRB JE Notification 2023: रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, जानें कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 30, 2023, 05:40 PM IST

RRB JE Notification 2023, Railway Junior Engineer Recruitment 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्दी ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

RRB JE Notification 2023, Railway Junior Engineer Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

RRB JE Notification 2023

RRB JE Notification 2023

RRB Junior Engineer Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

End of Feed