RPSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 6 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
RPSC Recruitment 2023
RPSC Librarian Recruitment 2023: किन पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 533 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लाइब्रेरियन के 247 पद, फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर के 247 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (होम साइंस) के 39 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15600 रुपए से 39100 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan Sarkari Naukri 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
राजस्थान में लाइब्रेरियन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स / मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
RPSC Librarian Exam 2023: ऐसे होगा चयन
राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में संबंधित विषय और सामान्य ज्ञान से कुल 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। आयोग की ओर से इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।
RPSC Librarian Application 2023: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 6 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग के क्रिमीलेयर/अति पिछड़ वर्ग के क्रिमीलेयर के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
