RPSC ASO Recruitment 2024: राजस्थान में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

RPSC ASO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 12 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RPSC ASO Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 12 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

RPSC ASO Recruitment 2024

RPSC ASO Recruitment 2024

RPSC ASO Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed