RCF Apprentice Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (RCF Apprentice Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 500 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RCF Apprentice Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (RCF Apprentice Bharti) सकते है । यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2024 रात्रि 11:59 तक है। यहां आप आरसीएफ कपूरथला अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RCF Apprentice Recruitment 2024: अप्रेंटिस के 550 पदों पर विकली वैकेंसी
RCF Apprentice Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।RCF Apprentice Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट
- rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RCF Apprentice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
