RBI Grade B Result 2024 Release Date: आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा का रिजल्ट (RBI Grade B Phase I Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।
RBI Grade B Result 2024 Date
RBI Grade B Phase I Result 2024: सितंबर में जारी होगा रिजल्ट
आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2024 को किया गया था। अब इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
RBI Grade B Cut Off Marks 2024: कितना होगा कट ऑफ
आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा। बता दें कि कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, रिक्तियां और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। अभ्यर्थी यहां आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
RBI Grade B Expected Cut Off Marks 2024
| Category | RBI Grade B Expected Cut Off Marks 2024 |
| जनरल | 110 - 114 |
| ओबीसी | 100 - 104 |
| एससी | 96 - 100 |
| एसटी | 96 - 100 |
| ईडब्ल्यूएस | 110 - 114 |
| पीडब्ल्यूबीडी | 96 - 100 |
RBI Grade B Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही फेज 2 एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के कुल 94 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
