Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर 25 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 27 मार्च से 2 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कर्मचारी के 24797 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सफाई कर्मचारी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत सैलरी दी जाएगी।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।
How to apply for Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2024
- सबसे पहले lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 24 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
