Rajasthan Police Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri: राजस्थान पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Police Constable Vacancy) खबर है। हाल ही में राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Rajasthan Police Constable Bharti) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार के विभिन्न चौकियों में कांस्टेबल की रिक्तियों पर भर्ती (Rajasthan Police Constable Recruitment) की जाएगी।
Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 3,240 पदों पर वैकेंसी
यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 अगस्त 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2023 है। खास बात यह है कि, इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया विधानसभा चुनाव से पहले कर ली जाएग। अभ्यर्थी यहां आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Vacancy: किस पद पर कितनी वैकेंसी
राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल नॉन टीएसपी के 3 हजार 240 और कांस्टेबल टीएसपी के 338 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही यहां जिलेवार पदों का विभाजन किया गया है।Rajasthan Police Constable Qualification: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि राजस्थान पुलिस दूरसंचार के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विषय के साथ 12वीं में पास होना अनिवार्य है।Rajasthan Police Constable Physical Eligibility: शीरीरिक मापदण्ड
यहां आवेदन करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं सीना बिना फुलाए (पुरुष) )81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 5 किलोंमीटर की दौड़ निकालना होगा और महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ निकालना होगा।Rajasthan Police Constable Age Limit: आयु सीमा
राजस्थान सरकार के पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद और 2 जनवरी 2000 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। जबकि ड्राइवर के पदों के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले और 1997 से बाद नहीं हुआ होना चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज रिलेक्सेशन के आधार पर छूट दिया जाएगा।Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 Apply Online
- सबसे पहले Police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव करे।
