Rajasthan Anganwadi Bharti 2024: राजस्थान में आंगनवाड़ी के 2000 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई, 10वीं व 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Rajasthan Anganwadi Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान में आंगनवाड़ी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती (Rajasthan Anganwadi Worker Recruitment 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in/icds पर तय समय के अंदर अप्लाई कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी आवेदन से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2024

Rajasthan Anganwadi Bharti 2024

Rajasthan Anganwadi Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी साथिन और आशा सहयोगिनी के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आंगनवाड़ी साथिन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1800 रुपये से 3300 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह 5000 रुपये और आशा सहयोगिनी को 4508 रुपये महीने वेतन मिलेगा।

End of Feed