Railway Recruitment 2024: वेस्ट रेलवे में 5000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई

RRC WR Apprentice Recruitment 2024: रेलवे 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकालता है। इस कड़ी में ही रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से पश्चिमी रेलवे जोन में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 5000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

RRC WR Apprentice Recruitment 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से पश्चिमी रेलवे जोन में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। 10वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5066 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें Railway Recruitment Cell की ऑफिशियल वेबसाइट- rrccr.com पर जाना होगा।

Railway Job 2024

रेलवे में बंपर वैकेंसी

रेलवे भर्ती सेल की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 अक्टूबर 2024 तक का समय मिलेगा। फीस जमा करने की आखिरी भी यही है। आवेदन शुरू होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

End of Feed