Railway Bharti 2024: रेलवे में 1700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें कैसे

Rrc Jaipur Recruitment 2024 Notification: रेलवे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अप्रेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।

Rrc Jaipur Recruitment 2024 Notification: रेलवे में नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। रेलवे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे की नौकरी अच्छी सैलरी और सुविधाओं वाली नौकरी कही जाती है। बता दें कि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अप्रेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आरआरसी जयपुर की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Railway Bharti 2024

Railway Bharti 2024

क्या चाहिए योग्यता

बता दें कि आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनमत 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।

End of Feed