Police Constable Recruitment 2024, WB Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर 7 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल निर्धारित की गई है।
Police Constable Recruitment 2024
WB Police Constable Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेश के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल के कुल 10255 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुषों के लिए 7228 पद और महिलाओं के लिए 3027 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
WB Police Constable Bharti 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
How to apply for WB Police Constable Recruitment 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
WB Police Constable Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 7 मार्च से 5 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 170 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
