PNB Bank Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: पीएनबी में नौकरी का गोल्डन चांस है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने यहां पर लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती (PNB Bank recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 750 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर (PNB Local Bank Officer Recruitment 2025) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2025 है। यहां आप पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
PNB Bank Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली वैकेंसी
PNB Bank Recruitment 2025: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 336 पद
- अनुसूचित जाति (SC) - 104 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 49
- ओबीसी वर्ग (OBC) - 194
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 67
PNB Local Bank Officer Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।
PNB Local Bank Officer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले pnb.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PNB Bank Local Bank Officer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
PNB Local Bank Officer Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
पीएनबी के इस पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन 5 चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल सेलेक्शन के लिए पात्र माने जाएंगे।
