OSSSC Radiographer Recruitment Registration: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अगर आप ओडिशा के रहने वाले हैं तो इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर लें। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 414 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 378 पद ओपन और स्पेशल कैटेगरी के 36 खाली पद भरें जाएंगे।
OSSSC Radiographer Recruitment Registration
OSSSC भर्ती के लिए योग्यता
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिषद , ओडिशा के तहत 10+2 साइंस परीक्षा पास की डिग्री होनी चाहिए। ओडिशा सरकार या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी या किसी अन्य निजी संस्थान से मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी (डीएमआरटी) में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।OSSSC Radiographer Recruitment Age
उम्मीदवार की आयु 15 सितंबर, 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है।
कैसे करें अप्लाई
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” करें पर क्लिक करें।
- रेडियोग्राफर भर्ती को सेलेक्ट करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- जरुरी के सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
- उसके बाद फॉर्म सबमिट करें, उसका प्रिंट आउट ले लें।
