OSSC CHSL Recruitment 2024: ओडिशा सीएचएसएल एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

OSSC CHSL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

OSSC CHSL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 27 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

OSSC CHSL Recruitment 2024
OSSC CHSL Recruitment 2024

OSSC CHSL Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा में ग्रुप सी के कुल 324 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 188 पद, एसईबीसी के लिए 2 पद, एससी के लिए 60 पद और एसटी के लिए 74 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed