Odisha Police Recruitment 2025,Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (Odisha Police Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 933 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Odisha Police Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 20 जनवरी 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया (Odisha Police Vacancy) गया है। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 है। यहां आप ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट जेलर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Odisha Police Recruitment 2025: इस राज्य में पुलिस विभाग में 900 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
Odisha Police Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
| पुलिस उपनिरीक्षक | 609 |
| पुलिस उपनिरीक्षक (सशस्त्र) | 253 |
| स्टेशन ऑफिसर (अग्निशमन सेवा) | 47 |
| सहायक जेलर (गृह विभाग, ओडिशा) | 24 |
Odisha Police Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
ओडिशा पुलिस विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए। ओड़िया माध्यम के साथ एचएससी परीक्षा उत्तीर्ण या माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा द्वारा ओड़िया में आयोजित लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होना चाहिए। इसके अलावा ओडिया भाषा में प्रवीणता अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Odisha Police Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले odishapolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Odisha Police Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Odisha Police Bharti 2025: चयन प्रक्रिया
ओडिशा पुलिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) व फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे यहां ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।
