असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, 14 नवंबर से आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Model answer key for Assistant Professor Medical Education Department: आरपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी- पेडियाट्रिक्स तथा एनेस्थिसियोलॉजी विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Model answer key for Assistant Professor Medical Education Department: आरपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी- पेडियाट्रिक्स तथा एनेस्थिसियोलॉजी विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन गत 4 जुलाई को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 14 से 16 नवंबर तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

Model answer key for Assistant Professor Medical Education Department

Model answer key for Assistant Professor Medical Education Department

आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी है। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही इस परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed