Teacher Recruitment 2023: यहां सरकारी टीचर के 25998 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2023, 02:41 PM IST

JSSC Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आोयग ने प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

JSSC Jharkhand Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आोयग (JSSC) ने प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 8 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख 7 सितंबर निर्धारित की गई है।

Teacher Recruitment 2023

Teacher Recruitment 2023

Jharkhand Teacher Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक के कुल 25998 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इंटरमीडिएट लेवल पर चयनित अभ्यर्थियों 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट लेवल पर 29,200 रुपए से 92,300 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी।

End of Feed