Jharkhand Teacher Recruitment 2023: झारखंड में टीचर के 25998 पदों पर भर्ती, jssc.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2023, 12:24 PM IST

Jharkhand JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी टीचर के 25598 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी अप्लाई करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Jharkhand JSSC Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सरकारी टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरु की जा चुकी है।

Jharkhand Teacher Recruitment 2023

Jharkhand Teacher Recruitment 2023

JSSC Teacher Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक के कुल 25998 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 400 अंकों के 400 सवाल पूछे जाएंगे।

End of Feed