Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में क्लर्क की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से क्लर्क के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा।

Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 410 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसमें ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

Jharkhand HC Recruitment 2024

झारखंड हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका

झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 मई 2024 तक का समय है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले योग्यता और सैलरी डिटेल्स देख सकते हैं।

End of Feed