ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने बेहतरीन मौका, 28 जुलाई से करें अप्लाई, जानें सैलरी

ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: आईटीबीपी ने कांस्टेबल सफाई कर्मचारी, नाई और माली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 28 जुलाई 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सफाई कर्मचारी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 28 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें।

ITBP Recruitment 2024

ITBP Recruitment 2024

ITBP Constable Bharti 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में कुल 143 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कांस्टेबल सफाई कर्मचारी के 111 पद, कांस्टेबल नाई के 5 पद और कांस्टेबल माली के 37 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये महीने सैलरी मिलेगी।

End of Feed