Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मी की तरफ से 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए कल यानी 13 नवंबर 2025 लास्ट डेट है। ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 12वीं के पीसीएम स्ट्रीम के छात्र और साल 2025 की जेईई मेन परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन छात्रों के पास सेना में अफसर बनने का शानदार मौका है।
Indian Army Vacancy 2025
सेना में अफसर बनने का खास मौका Appy for Indian Army
उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए सिर्फ अविवाहित पुरुष ही अप्लाई कर सकते हैं। एक बार भर्ती के लिए चुने जाने के बाद उम्मीदवारों को 4 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें एक कोर्स करवाया जाएगा, जिसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री भी मिलेगी। चार साल के कोर्स के बाद लेफ्टिनेंट की रैंक और परमनेंट कमीशन दिया जाएगा।
क्या रहेगी योग्यता? Indian Army post Eligibility
ये भर्ती कमिशंड ऑफिसर- 10+2 टीईएस- 55 कोर्स- जुलाई 2026 के लिए की जा रही है। योग्यता की बात करें तो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के जिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं। साथ ही कैंडिडेट्स जेईई मेन परीक्षा 2026 में शामिल हुए होने चाहिए। साथ ही आयु सीमा का भी इसमें खास ख्याल रखा गया है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु साढ़े 16 साल और अधिकतम उम्र 19 साल होनी जरूरी है।
आवेदकों को जेईई मेन स्कोर और 12वीं के मार्क्स देखने के बाद ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें।
