Agniveer Admit Card: सेना भर्ती का अग्निवीर एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी, देखें डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 6, 2023, 10:36 PM IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। भारतीय सेना ने 17 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाली अग्निवीर परीक्षा निर्धारित की है। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा विवरण को यहां पर चेक कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: इंडियन आर्मी यानी भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 को जारी कर दिया है। अग्निवीर परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 से कई क्षेत्रों में शुरू होगी। भारतीय सेना ने 17 अप्रैल, 2023 से 26 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाली अग्निवीर परीक्षा निर्धारित की है।

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 Download

भारतीय सेना का अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करते हुए प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।

End of Feed