India Post Recruitment 2024: बिहार डाक सर्किल में डाक सेवक के2558 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

India Post Recruitment 2024: ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 44,228 पदों के ​लिए जो विज्ञप्ति जारी हुई थी, उसके लिए आवेदन विंडो खुल गई है। बिहार डाक सर्किल में डाक सेवक के 2558 पदों पर भर्ती की जा रही है।

India Post Recruitment 2024, Gramin Dak Sevak Bharti 2024: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 44,228 पदों को भरने के लिए जो नोटिफिकेशन जारी हुआ था, उसके लिए 16 जुलाई से आवेदन की विंडो खुल गई है। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 44,228 पदों के लिए जो विज्ञप्ति जारी हुई थी, उसके लिए आवेदन विंडो खुल गई है। बिहार डाक सर्किल में डाक सेवक के 2558 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए मात्र 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस बंपर नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो अप्लाई विंडो को खोल दिया गया है। इन नौकरियों के लिए indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

Gramin Dak Sevak bharti 2024

Gramin Dak Sevak bharti 2024

बता दें कि बिहार डाक सर्किल में डाक सेवक के 2558 पदों पर भर्ती की जा रही है। कुल पदों में 1067 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं, जबकि 725 ओबीसी, 371 एससी, 117 एसटी, 220 ईडब्ल्यूएस, 25, पीडब्ल्यूडी-ए, 18 पीडब्ल्यूडी-बी, और 15 पीडब्ल्यूडी-सी के हैं। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका नीचे बताया जा रहा है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गई है।

End of Feed