India Post GDS 2nd Merit List Released: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट ने आधिकारिक वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in पर क्षेत्रवार दूसरी मेरिट सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं है, वे इंडिया पोस्ट मेरिट सूची दूसरी पीडीएफ डाउनलोड करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
India Post GDS रिजल्ट 2024
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम आंध्र प्रदेश, असम, बिहार छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का जारी हुआ है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना के लिए घोषित किए गए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
India Post GDS Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट या मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर जाएं।
- इसके बाद अपने राज्य के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब Check 2nd List for GDS के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
कब आएगी तीसरी लिस्ट?
भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की तीसरी मेरिट सूची अक्टूबर/नवंबर महीने में जारी की जाएगी। उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट ने भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)/शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 44,228 पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।
