IIT Delhi Non Teaching Staff Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। आईआईटी दिल्ली की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 27 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
IIT Delhi में नौकरी पाने का मौका
IIT Delhi की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 अप्रैल 2024 तक का समय है। आवेदन कने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
IIT Delhi Recruitment के लिए करें अप्लाई
- इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iitd.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद IIT Delhi Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।
एप्लीकेशन फीस
आईआईटी दिल्ली की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए ग्रुप ए वर्ग के युवाओं को 500 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा Group B और C के लिए फीस 200 रुपये है। फीस का भुगतार ऑनलाइन मोड में होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
आईआईटी दिल्ली की तरफ से जारी इस वैकेंसी में कई पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संबंधित सब्जेक्ट की डिग्री होनी चाहिए। इसमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सिस्टम एनालिस्ट, एप्लीकेशन एनालिस्ट और जूनियर काउंसलर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 1.8 लाख रुपये मिलेंगे।
