IIFCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती (IIFCL Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट मैनेजर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IIFCL Assisntant Manager Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया (IIFCL Assisntant Recruitment) गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2024 है। यहां आप आईआईएफसीएल के असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान (IIFCL Assisntant Manager Recruitment) सकते हैं।
IIFCL Recruitment 2024: आईआईएफसीएल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी
IIFCL Assisntant Manager Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंदित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/डिप्लोमा/सीए/सीएमए/सीए/ या एलएलबी होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। यहां आयु की गणना 30 नवंबर 2024 तक के आधार पर की जाएगी।
IIFCL Assisntant Manager Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IIFCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IIFCL Assistant Manager Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
IIFCL Assisntant Manager Vacancy: आवेदन शुल्क
आईआईएफसीएल के इन पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां सामान्य वर्ग (General Category) व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है।
IIFCL Assisntant Manager Recruitment: कैसे होगा चयन
इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
