IDBI Bank SCO Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IDBI Bank SCO Recruitment) खबर है। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एससीओ के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IDBI Bank SCO Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 अप्रैल को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2025 है। यहां आप आईडीबीआई एससीओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IDBI Bank SCO Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक ने एससीओ के पदों पर निकाली वैकेंसी
IDBI Bank SCO Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) - 8 पद
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) ग्रेड सी - 42 पद
- मैनेजर ग्रेड बी - 69 पद
IDBI Bank SCO Vacancy: क्वालिफिकेशन
आईडीबीआई के डीजीएम, एजीएम और मैनेजर ग्रेड बी के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शौक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं मैनेजर ग्रेड बी के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधकितम आयु 35 वर्ष है। जबकि असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।
IDBI Bank SCO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IDBI DGM, AGM And Manager Grade B Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
IDBI Bank SCO Recruitment: कैसे होगा चयन
खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों का चयन मल्टी लेवल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
