Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें योग्यता

Haryana Police Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

Haryana Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल पदों (HSSC Police Constable Recruitment 2024) पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर hssc.gov.in पर 8 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

Haryana Police Recruitment 2024

Haryana Police Recruitment 2024

Haryana Police Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के 5000 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 1000 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीईटी, फिजिकल टेस्ट और नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।

End of Feed