Gujarat Police Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल सहित 12472 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर 30 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
Gujarat Police Recruitment 2024
Gujarat Police Bharti 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से गुजरात पुलिस में आर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के 316 पद, आर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला) के 156 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के 4422 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) के 2178 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के 2212 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) के 1090 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (एसआरपीएफ) के 1000 पद, जेल सिपाही (पुरुष) के 1013 पद और जेल सिपाही (महिला) के 85 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Gujarat Police Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
गुजरात पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं, कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो कांस्टेबल पदों के लिए आयु 18 साल से 33 साल और सब इंस्पेक्टर के लिए 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to Apply for Gujarat Police Recruitment 2024
- गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- फिर गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Gujarat Police Vacancy 2024: ऐसे होगा चयन
गुजरात पुलिस में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन का मौका दोबारा नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
