Bihar Police Constable Admit Card 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2024: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 21391 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar Police Constable Admit Card डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा।

Bihar Police Constable Admit Card Download

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 जुलाई 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए अक्टूबर 2023 में परीक्षाएं हुई थीं, लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब दोबारा होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Bihar Police Constable Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब CSBC Bihar Police Constables Recruitment 2023 Admit Card for 21391 Post के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Bihar Police Constable Exam Admit Card 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Exam कब होगी परीक्षा?

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा सभी 6 दिन आयोजित होगी। हर दिन परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

End Article
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से प...

End of Feed