BSSC Recruitment 2025: सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

BSSC Sub Statistical Recruitment 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के कुल 682 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

BSSC Sub Statistical Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर 19 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

BSSC Recruitment 2025

BSSC Recruitment 2025

BSSC Job Notification 2025: कितने पदों पर होग भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 682 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल स 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed